Baghpat News: 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, “गुड बाय” मैसेज से मचा हड़कंप

Baghpat News: घटना से पहले सन्नी ने अपने परिजनों को मोबाइल पर “गुड बाय” का मैसेज भेजा था, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Paras Jain
Published on: 7 Oct 2025 12:30 PM IST
suicide
X

बागपत में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या  (photo: social media )

Baghpat News: बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के रहने वाले 12वीं कक्षा के छात्र सन्नी चौहान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले सन्नी ने अपने परिजनों को मोबाइल पर “गुड बाय” का मैसेज भेजा था, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक सन्नी चौहान पर करीब 20 दिन पहले एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी तनाव में चल रहा था। परिजनों का कहना है कि मुकदमे के चलते सन्नी काफी परेशान रहने लगा था और इसी तनाव के कारण उसने यह चरम कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस को लोगों को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की

गांव में इस घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सन्नी को आत्महत्या की ओर धकेलने वाले कारणों की निष्पक्ष जांच की जाए। वही पीड़ित परिजन धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि सन्नी बहुत सीधा अच्छा लड़का था। मुकदमे के बाद से वह अवसाद में था और उसे झूठे मुकदमे में फसाया जा रहा था उसकी नामदर्ज रिपोर्ट की गई । जिसको लेकर वह तनाव में था । परिजनों को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। देर रात्रि में उसने यह कदम उठाया और सुबह करीब 4 बजे जब परिजन उठे तो उन्होंने देखा कि सन्नी ने आत्महत्या कर ली है जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीं खिसक गई । आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी । फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीओ बड़ौत विजय कुमार ने भी घटनास्थल पर मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की बारीकी से जांच की है ।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story