बागपत के बड़ौत में हुई घटना के बाद मंत्रियों, नेताओं की ट्विटर हैंडल पर प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं

Baghpat News: बागपत के बड़ौत घटना पर सपा, कांग्रेस, जेडीयू और सरकार के मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, कानून व्यवस्था पर सियासी घमासान तेज।

Paras Jain
Published on: 10 Jun 2026 9:44 PM IST
बागपत के बड़ौत में हुई घटना के बाद मंत्रियों, नेताओं की ट्विटर हैंडल पर प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं
X

Baghpat News: 

Baghpat News : माता प्रसाद पांडेय: समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता व वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा है बागपत की क्या बात करें, पूरे प्रदेश के कोने-कोने में कानून व्यवस्था की बुरी स्थिति है। कब कौन किस को गोली मार दे, कोई किसी को चाकू मार दे, कुछ नहीं पता। उधर, मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत बढ़िया है, लेकिन गौरखपुर से लेकर बागपत तक एक जैसा हाल है।राजीव रंजन प्रसाद: जेडीयू के स्पोक्सपर्सन राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की पुलिस किसी को नहीं बख्शेगी। कानून का शासन है, ये समाजवादी पार्टी का कार्यकाल नहीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बाहुबलियों, अपराधियों के होश ठिकाने लगाए हैं, इस मामले में भी न्याय होगा।


राजेन्द्र राजपूत: लखनऊ में कॉंग्रेस के स्पोक्सपर्सन राजेंद्र राजपूत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज की पराकाष्ठा है। भारतीय जनता पार्टी से सम्बंधित यदि कोई भी व्यक्ति है तो वह किसी को भी मार सकता है, ऐसे आरोप लगते हैं। चूंकि यूपी की पुलिस या तो भाजपा के गुंडों से पिटती है या निर्दोषों को मारती हैं। पुलिस और भाजपा के संरक्षण में अपराधी व्यापारियों को मार रहे हैं, लेकिन मीडिया मैनेजमेंट के कारण ये सब बातें बाहर नहीं आती।


यूपी में कचहरी में भी हत्या हो रही है, यूपी में अस्पतालों में भी हत्या हो रही है, यूपी में खुलेआम भी मर्डर हो रहे हैं क्योंकि जंगलराज की पराकाष्ठा है।जयवीर सिंह: मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लॉ एंड ऑर्डर पर जीयो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story