TRENDING TAGS :
Baghpat News: ट्रैक्टर हटाने के विवाद में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, लाइव वीडियो वायरल
Baghpat News: बागपत के खेड़ा इस्लामपुर में ट्रैक्टर हटाने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार।
Baghpat Baraut Firing Case
Baghpat News: बागपत के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा इस्लामपुर गॉव में ट्रैक्टर हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवक हाथों में तमंचे लेकर खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक तमंचे से सीधे गोली चलाता नजर आ रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया गया कि ट्रैक्टर हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
घटना के दौरान युवकों ने तमंचों से कई राउंड गोलियां चलाईं। अब दो दिन पुरानी इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। उधर, पुलिस इस मामले में पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। बीते कल सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब फायरिंग करते हुए युवकों का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी भी जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो की पड़ताल कर उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। सीओ अंशु जैन का कहना है कि इस मामले में मुठभेड़ के बाद दो लोग जेल भेजे जा चुके हैं, अब घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसके आधार पर मामले की जांच कर दोषियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।


