Baghpat News: पैसे के बहाने बुलाकर इलैक्ट्रीशियन की हत्या, शव रखकर परिजनों का हंगामा

Baghpat News : पैसों के बहाने बुलाकर इलैक्ट्रीशियन की हत्या का आरोप, शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा

Paras Jain
Published on: 25 May 2026 9:23 PM IST
Baghpat News: पैसे के बहाने बुलाकर इलैक्ट्रीशियन की हत्या, शव रखकर परिजनों का हंगामा
X

Baghpat Electrician Murder News

Baghpat News: जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसे के बहाने बुलाकर एक इलैक्ट्रीशियन की कथित तौर पर गर्दन तोड़कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार हिलवाड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय चंद्रपाल गांव में ही पंखा और कूलर ठीक करने का काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों पर चंद्रपाल के पंखा ठीक करने के पैसे बकाया थे। आरोप है कि इन्हीं पैसों के बहाने युवकों ने चंद्रपाल को बुलाया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी गर्दन तोड़कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण शव को मौके पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

लोगों का आरोप था कि पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। हालात बिगड़ते देख पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को जबरन उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिससे कुछ देर के लिए माहौल और तनावपूर्ण हो गया। बाद में एएसपी और सीओ बड़ौत ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story