TRENDING TAGS :
Baghpat News: हाईटेंशन पोल में लगी भीषण आग, कई इलाकों की बिजली ठप
Baghpat News: बागपत के बड़ौत में एक्सप्रेसवे किनारे हाईटेंशन पोल में आग लगने से तार जल गए, बिजली आपूर्ति ठप हुई और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई।
हाईटेंशन पोल में लगी भीषण आग, कई इलाकों की बिजली ठप (Photo- Newstrack)
Baghpat News: बागपत के बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर के पास नवीन मंडी के नजदीक से गुजर रहे एक्सप्रेसवे किनारे लगे बिजली के हाईटेंशन पोल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पोल पर लगे बिजली के तार धू-धू कर जलने लगे।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि बढ़ती गर्मी और ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर और बिजली पोल में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
हाईटेंशन लाइन के पोल में लगी आग
इसी के चलते हाईटेंशन लाइन के पोल में आग लग गई, जिससे बिजली के तार जलकर क्षतिग्रस्त हो गए और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बताया ये भी गया है कि एक्सप्रेस वे पर लगी स्ट्रीट लाइटों को भी इन्ही ट्रांसफर के जरिये बिजली सप्लाई की जाती है ।
वहीं घटना स्थल के आसपास खेत और खलिहान होने के कारण आग फैलने का खतरा भी बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने तत्काल एहतियात के तौर पर दमकल विभाग को सूचना दी, ताकि आग खेतों तक न पहुंच सके और कोई बड़ा हादसा टाला जा सके।
स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखी। वहीं, सूचना दिए जाने के बावजूद विद्युत विभाग के कर्मचारी घंटों बाद मौके पर पहुंचे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


