Baghpat News: बागपत में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू की जांच

Baghpat News: बागपत के बड़ौत क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Paras Jain
Published on: 13 May 2026 10:23 PM IST
Baghpat News: बागपत में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप, पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुरू की जांच
X

Baghpat News

Baghpat News: जनपद के बड़ौत क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से गलत हरकत का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने इलाके में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

तहरीर के अनुसार, पीड़िता अपने घर के पास ही थी, तभी मोहल्ले का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को अपने घर ले गया, जहाँ उसने उसके साथ अशोभनीय हरकत करने की कोशिश की। पीड़ित बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। परिजनों ने बताया कि बच्ची घटना के बाद से काफी डरी और सहमी हुई है।

परिजनों ने तत्काल बड़ौत शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पहले भी बच्ची पर गलत नजर रखता था। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है ताकि बच्ची और परिवार को न्याय मिल सके।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story