Baghpat News: ब्यूटी पार्लर में खूबसूरती के साथ देशहित का ऑफर, स्वगणना पर मिलेगा गिफ्ट हैम्पर

Baghpat News: बागपत के अविका मेकओवर ने जिलाधिकारी की अपील पर खास पहल शुरू की है। ऑनलाइन स्वगणना का प्रमाण दिखाने वाली महिलाओं को अब ब्यूटी सर्विस पर मुफ्त गिफ्ट हैम्पर मिलेगा।

Paras Jain
Published on: 23 Nov 2026 6:28 PM IST
Deshhit offers with beauty in beauty parlor, gift hamper will be available on counting
X

ब्यूटी पार्लर में खूबसूरती के साथ देशहित का ऑफर, स्वगणना पर मिलेगा गिफ्ट हैम्पर (Photo- Newstrack)

Baghpat News: खूबसूरती निखारने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाती हैं, लेकिन बागपत में अब एक ब्यूटी पार्लर ऐसा भी है, जहां खूबसूरती के साथ देश के विकास में भागीदारी का संदेश भी दिया जा रहा है। बड़ौत में वर्धा ज्योति कॉलोनी, फेज-2 स्थित अविका मेकओवर की संचालिका मेघा ने जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल की स्वगणना अभियान की अपील से प्रेरित होकर महिलाओं के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है।

इस पहल के तहत जो महिलाएं और युवतियां पार्लर पर स्किन केयर या हेयर केयर की सर्विस लेने आएंगी और अपनी ऑनलाइन स्वगणना का रजिस्ट्रेशन प्रमाण दिखाएंगी, उन्हें पार्लर की ओर से मुफ्त गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा। यानी अपनी खूबसूरती और त्वचा-बालों की देखभाल के साथ महिलाएं देश की जनगणना में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगी।


अविका मेकओवर में केवल ब्यूटी सर्विस ही नहीं, बल्कि महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मेकअप की ट्रेनिंग भी दी जाती है। यहां बेसिक से एडवांस मेकअप कोर्स, हेयर स्टाइलिंग एवं हेयर ट्रीटमेंट, स्किन केयर और सेल्फ ग्रूमिंग, ब्राइडल मेकअप की विशेष क्लास तथा प्रैक्टिकल नॉलेज की सुविधा उपलब्ध है। पार्लर में मेकअप प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं। मेघा का कहना है कि महिलाएं परिवार और समाज को जागरूक करने की सबसे मजबूत कड़ी हैं।

जनगणना में उनकी भागीदारी से परिवार की सही जानकारी सरकारी रिकॉर्ड तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसी सोच के साथ उन्होंने अपने पार्लर को जागरूकता अभियान से जोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों से अपील की कि जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल की पहल में सहयोग करते हुए अपनी स्वगणना जरूर पूरी करें और दूसरी महिलाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

वरिष्ठ संवाददाता, बागपतBaghpatParasJain@nestracksite.vocalwire.com
Next Story