Baghpat News: बागपत हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Baghpat News: दिल्ली से शिवलिंग लेने जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल।

Paras Jain
Published on: 4 Jun 2026 4:33 PM IST
Baghpat News: बागपत हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
X

Baghpat Accident News 

Baghpat News: सावन माह की तैयारियों के बीच दिल्ली से शिवलिंग लेने जा रहे चाचा-भतीजे की बाइक को दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, जनपद शामली के फतेहपुर गांव निवासी चाचा-भतीजा मोटरसाइकिल से दिल्ली की ओर जा रहे थे। वे आगामी सावन कांवड़ यात्रा के लिए शिवलिंग लेने निकले थे। जब उनकी बाइक बागपत में रिवर पार्क के सामने पहुंची, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल और मोर्चरी में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story