बागपत में स्कूल जा रहे छात्र की पिटाई, 30 सेकेंड का वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू

Baghpat News: बागपत के लूम्ब गांव में स्कूल जा रहे छात्र की युवक ने पिटाई की। करीब 30 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Paras Jain
Published on: 19 Sept 2026 12:22 PM IST
बागपत में स्कूल जा रहे छात्र की पिटाई, 30 सेकेंड का वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
X

Baghpat News 

Baghpat News: छपरौली थाना क्षेत्र के लूम्ब गांव से एक छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में एक युवक स्कूल जा रहे छात्र को रोककर उसके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। करीब 30 सेकेंड के वीडियो में आरोपी युवक छात्र को लगातार कई थप्पड़ जड़ता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में छात्र आरोपी युवक से रहम की गुहार लगाता भी दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद युवक उसके साथ मारपीट करता रहता है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र की पहचान चेतन के रूप में हुई है, जबकि वीडियो में छात्र की पिटाई करता दिखाई दे रहा युवक विकास बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी सामने नहीं आया है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इधर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की वास्तविकता और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल छात्र के साथ मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

वरिष्ठ संवाददाता, बागपतBaghpatParasJain@nestracksite.vocalwire.com
Next Story