TRENDING TAGS :
Baghpat News: बड़ौत के न्यायिक तहसीलदार राजेश कुमार का हार्ट अटैक से निधन
Baghpat News: बागपत की बड़ौत तहसील में तैनात न्यायिक तहसीलदार राजेश कुमार का मेरठ के सुभारती अस्पताल में इलाज के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया।
बड़ौत के न्यायिक तहसीलदार राजेश कुमार का हार्ट अटैक से निधन (Photo- Newstrack)
Baghpat News: बागपत जनपद की बड़ौत तहसील में तैनात न्यायिक तहसीलदार राजेश कुमार का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वे पिछले तीन दिनों से मेरठ स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती थे जहां उनका उपचार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार राजेश कुमार लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे जिसके कारण उनकी सेहत लगातार प्रभावित हो रही थी। हाल ही में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी और उपचार के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका और अंततः हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। बताया गया है कि राजेश कुमार वर्ष 2024 में बागपत की बड़ौत तहसील में न्यायिक तहसीलदार के पद पर तैनात हुए थे।
एक कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के अधिकारी थे
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाया। उनके सहयोगी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के अधिकारी के रूप में याद किया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही तहसील और जिला प्रशासन के अधिकारियों में शोक की लहर फैल गई प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। राजेश कुमार के निधन से प्रशासनिक व्यवस्था को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा।


