TRENDING TAGS :
Baghpat News: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बवाल, भाजपा का सपा सांसद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Baghpat News: बागपत में पीएम नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी को लेकर बवाल मच गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग की।
Baghpat News(Photo-Social Media)
Baghpat News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बागपत में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की। जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सपा नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भी “शर्म करो” के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि देश की जनता की भावनाओं को भी आहत करती है।
सपा सांसद पर कार्रवाई की मांग
भाजपा की महिला कार्यकर्ता सरिता चौधरी ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेतृत्व ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि समाजवादी पार्टी अपने सांसद को पार्टी से बाहर नहीं करती है, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। फिलहाल इस मामले में समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


