Baghpat News: ईद-उल-अजहा सकुशल सम्पन्न कराने में सीओ बड़ौत की अहम भूमिका, मुस्लिम समाज ने किया सम्मान

Baghpat News: ईद-उल-अजहा के दौरान बेहतर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने पर सीओ बड़ौत अंशु जैन समेत कई अधिकारियों को मुस्लिम समाज ने सम्मानित किया।

Paras Jain
Published on: 2 Jun 2026 5:59 PM IST
Important role of CO increase in successful completion of Eid-ul-Azha, honored by Muslim society
X

ईद-उल-अजहा सकुशल सम्पन्न कराने में सीओ बड़ौत की अहम भूमिका, मुस्लिम समाज ने किया सम्मान (Photo- Newstrack)

Baghpat News: ईद-उल-अजहा का पर्व क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल वातावरण में सम्पन्न होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन को मुस्लिम समाज की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, मुफ़्तियों, मौलवियों तथा शहर काजी मौलाना आरिफ उल हक ने सीओ कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

सीओ बड़ौत अंशु जैन की भूमिका सराहनीय

ईद के अवसर पर प्रदेश सरकार एवं योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने में सीओ बड़ौत अंशु जैन की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय रहा और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन तथा शांति एवं सौहार्द कायम रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सीओ अंशु जैन के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक सतर्कता और सभी समुदायों के साथ बेहतर समन्वय के कारण ईद का त्योहार पूरी तरह शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर संवाद ने सामाजिक सौहार्द को और मजबूत किया है।

ईद पर्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मुस्लिम समाज ने किया सम्मानित

वही इस अवसर पर नगर पंचायत छपरौली के अधिशासी अधिकारी धर्मेंद्र पंवार को भी ईद पर्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही नगरपालिका बड़ौत के अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी तथा सफाई इंस्पेक्टर को भी स्वच्छता व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मान प्रदान किया गया है ।

सभी धर्मगुरुओं ने प्रशासन की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प व्यक्त किया। शहर काजी मौलाना आरिफ उल हक ने विशेष रूप से सीओ बड़ौत अंशु जैन के नेतृत्व को ईद पर्व की सफलता का प्रमुख आधार बताया गया।

Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story