Baghpat News: बड़ौत में विशाल निशुल्क नेत्र एवं कान चिकित्सा शिविर आयोजित, 175 मरीजों को मिला लाभ

Baghpat News: बड़ौत के पारस विहार स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित विशाल निशुल्क नेत्र एवं कान चिकित्सा शिविर में 175 मरीजों की जांच की गई।

Paras Jain
Published on: 13 May 2026 3:36 PM IST
Baghpat News: बड़ौत में विशाल निशुल्क नेत्र एवं कान चिकित्सा शिविर आयोजित, 175 मरीजों को मिला लाभ
X

Baghpat News

Baghpat News: बागपत के बड़ौत नगर के पारस विहार स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में भारतीय जैन महासंघ के तत्वावधान में विशाल निशुल्क नेत्र एवं कान चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 175 मरीजों की ओपीडी (OPD) की गई, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।शिविर के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मरीजों की गहन जांच की, जिसमें 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों के ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में शीघ्र कराए जाएंगे। इसके अलावा, 50 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

केवल नेत्र और कान ही नहीं, बल्कि शिविर में त्वचा रोग एवं बालों से संबंधित समस्याओं से ग्रसित मरीजों की भी जांच की गई। विशेषज्ञों ने उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस बहुआयामी चिकित्सा सेवा से शिविर क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ।स्थानीय लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अतुल राय जैन, राजीव महेश्वरी, कांता देवी राजपूत, आशुतोष गोस्वामी, टोनी जैन, अतुल कुमार जैन एवं नवीन जैन सहित अन्य समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story