TRENDING TAGS :
Baghpat News: जेपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम, शत-प्रतिशत रिजल्ट से बढ़ाया मान
Baghpat News: बागपत के बड़ौत स्थित जेपी पब्लिक स्कूल ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विज्ञान, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज वर्ग के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
Baghpat News
Baghpat News: बागपत के बड़ौत में जेपी पब्लिक स्कूल ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से बेहतर परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य शरण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कुल 147 छात्र-छात्राएं परीक्षा में पंजीकृत थे, जिनमें 59 छात्राएं और 88 छात्र शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत बना दिया, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञान वर्ग में आकृति ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। आकृति बडौली गांव की निवासी हैं और उनका सपना सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करना है। साधारण किसान परिवार से आने वाली आकृति की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। ह्यूमैनिटीज वर्ग में अनन्या सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। अनन्या की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
वहीं कॉमर्स वर्ग में हर्षवर्धन सैनी ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। हर्षवर्धन पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। वह वेटलिफ्टिंग में हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू में आयोजित राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें अन्य छात्रों से अलग पहचान दिलाती है। हर्षवर्धन का लक्ष्य इंटरनेशनल लॉ की पढ़ाई करने के साथ-साथ एनडीए में चयनित होकर देश की सेवा करना है। उनके पिता अमित सैनी पेशे से पत्रकार हैं और बेटे की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।स्कूल की प्रधानाचार्य शरण शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। विद्यालय भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करता रहेगा।


