TRENDING TAGS :
Baghpat News: CCTV में कैद वारदात - शराब के ठेके पर लाखों की शराब और नगदी ले गए चोर
Baghpat News: बागपत के सूजरा रोड स्थित शराब ठेके का शटर तोड़कर चोर लाखों की शराब और नगदी ले गए, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
CCTV में कैद वारदात - शराब के ठेके पर लाखों की शराब और नगदी ले गए चोर (Photo- Newstrack)
Bagpat News: बागपत में चोरी की एक बड़ी वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के सूजरा रोड स्थित शराब के ठेके को चोरों ने देर रात निशाना बनाया और लाखों रुपये की शराब और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सीसीटीवी की ये तस्वीरें बागपत के सूजरा रोड स्थित शराब के ठेके की हैं… जहां देर रात एक स्कॉर्पियो कार आकर रुकती है। कार में सवार तीन चोर पहले आसपास का जायजा लेते हैं… और फिर बड़ी ही बेखौफ अंदाज में ठेके का शटर तोड़कर अंदर घुस जाते हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों के कारनामे
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि चोर बेहद तेजी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दुकान के अंदर घुसने के बाद आरोपी वहां रखी शराब की पेटियां बाहर निकालते हैं… और एक-एक कर स्कॉर्पियो कार में भरना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, चोर दुकान में रखी नगदी भी अपने साथ ले जाते हैं। हैरानी की बात ये है कि पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी जाती है… और चोर लाखों रुपये का माल लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। लेकिन उनकी ये करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सुबह जब ठेका मालिक मौके पर पहुंचा तो शटर टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और शराब की पेटियां व नगदी गायब थी। ठेका मालिक के मुताबिक चोरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो कार और उसमें सवार तीनों चोरों की पहचान करने में जुटी है। बागपत में शराब के ठेके पर हुई इस बड़ी चोरी की वारदात ने पुलिस की रात की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस दावा कर रही है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


