TRENDING TAGS :
Baghpat News:लॉर्ड महावीरा एकेडमी का सीबीएसई परिणाम में शानदार प्रदर्शन, कॉमर्स व साइंस टॉपर्स घोषित
Baghpat News: बागपत के लॉर्ड महावीरा एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स में शौर्या जैन और साइंस में हार्दिक जैन स्कूल टॉपर बने, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है।
Baghpat News
Baghpat News: सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद जनपद के विद्यालयों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में बागपत के बड़ौत नगर स्थित गुराना रोड पर स्थित लॉर्ड महावीरा एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
सीबीएसई के इस वर्ष घोषित परिणामों में देशभर का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। इस बार 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी काफी रही।विद्यालय के कॉमर्स वर्ग में शौर्या जैन ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, पारी जैन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पलक जैन ने 80.4 प्रतिशत, काशिश ने 80 प्रतिशत तथा आक्शिता ने 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
वहीं, विज्ञान वर्ग में हार्दिक जैन ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। अथर्व शर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा शगुन राजपूत ने 88.4 प्रतिशत, अवनि चौधरी ने 88.2 प्रतिशत तथा सागर शर्मा ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य विक्रम दांगी एवं शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही यह परिणाम है। छात्रों की सफलता से अभिभावकों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।


