TRENDING TAGS :
Baghpat News: NCC कैडेट्स को एविएशन करियर की मिली नई दिशा, निःशुल्क काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन
Baghpat News: बागपत में हाई एयरो अकैडमी ने एनसीसी कैडेट्स के लिए निःशुल्क करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित कर एविएशन क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया।
NCC कैडेट्स को एविएशन करियर की मिली नई दिशा, निःशुल्क काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन (Photo- Newstrack)
Baghpat News: बागपत में बड़ौत के कोताना रोड स्थित चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के परिसर में शुक्रवार को आयोजित दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित हाई एयरो अकैडमी द्वारा हाल ही में एनसीसी कैंप में निःशुल्क करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एविएशन इंडस्ट्री में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देना और उनके भविष्य को सही दिशा प्रदान करना था।
एविएशन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में बताया गया
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने कैडेट्स को एविएशन क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस क्षेत्र में किस तरह सफल करियर बना सकते हैं और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।
काउंसलिंग सत्र में करियर चयन, शिक्षा के महत्व और भविष्य की चुनौतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। इस अवसर पर हाई एयरो अकैडमी की सीईओ निधि झा, स्टेट एडमिशन कोऑर्डिनेटर एवं करियर काउंसलर रुपाली सैनी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तय करने, सही दिशा में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
अनुशासन, मेहनत और समर्पण, सफलता की कुंजी
कार्यक्रम में सेना के कई अधिकारी भी शामिल हुए, जिन्होंने एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, मेहनत और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने और निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के समापन पर कर्नल सौरभ सक्सेना, कर्नल दिनेश चौहान, सूबेदार मेजर दर्शन सिंह और सूबेदार बलकार सिंह ने हाई एयरो अकैडमी की टीम को सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। हाई एयरो अकैडमी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को सही करियर मार्गदर्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


