Baghpat News: डेढ़-डेढ़ बिहलांद के... इनके गोला लाट्ठी दो, बच्चों को देख राकेश टिकैत की हंसी- ठिठोली

Baghpat News: गांगनौली धरने पर पहुंचे राकेश टिकैत ने बच्चों संग मजाक किया, आंदोलनकारियों को समर्थन दिया और वार्ता से समाधान की उम्मीद जताई।

Paras Jain
Published on: 25 May 2026 5:04 PM IST
Rakesh Tikait jokes
X

 डेढ़-डेढ़ बिहलांद के... इनके गोला लाट्ठी दो, बच्चों को देख राकेश टिकैत की हंसी- ठिठोली (Photo- Newstrack)

Baghpat News: दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर गांगनौली में कट की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरना स्थल पर आज राकेश टिकैत पहुंचे, जहां उन्होंने आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया और अधिकारियों के साथ चल रही वार्ता को लेकर सकारात्मक संकेत भी दिए।

धरना स्थल पर उस समय हल्का-फुल्का और दिलचस्प माहौल बन गया, जब स्कूटी से आ रहे दो मासूम बच्चों को देखकर राकेश टिकैत खुद को रोक नहीं पाए। करीब 9-10 साल के दोनों बच्चे बागपत के मोजिजाबाद नांगल गांव के रहने वाले बताए गए है। टिकैत ने बच्चों को रोककर मजाकिया अंदाज में उनसे बातचीत शुरू की।



तू डेढ़ बिहलांद का है, तूने कहां से सीखी स्कूटी चलानी?

उन्होंने हंसते हुए कहा, इनके घर वाले इन्हें ढूंढ रहे होंगे, यो इसे भी लेकर भागा और एक को इस पर बिठा लिया… तू डेढ़ बिहलांद का है, तूने कहां से सीखी स्कूटी चलानी? बच्चों ने बताया कि वे धरना देखने आए हैं और नांगल गांव से पहुंचे हैं।

इस पर टिकैत ने हंसी-ठिठोली करते हुए उनसे कहा कि पहले स्कूटी चलाकर दिखाओ, लेकिन साथ ही नसीहत भी दी कि इतनी कम उम्र में वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने बच्चों को समझाते हुए कहा कि आज के बाद स्कूटी मत चलाइयो, गांव के ऐबदार हो रे पूरे।



टिकैत और बच्चों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आई। धरना स्थल पर पहुंचे राकेश टिकैत ने आंदोलनकारियों को भरोसा दिलाया कि भारतीय किसान यूनियन इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों के साथ लगातार वार्ता चल रही है और जल्द ही कोई न कोई समाधान निकलने की उम्मीद है।

टिकैत के समर्थन से आंदोलन को नई मजबूती मिली

बता दे कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर पर गांगनौली गॉव में कट की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना पिछले कई दिनों से जारी है। स्थानीय लोग आवाजाही और सुविधा के मद्देनजर यहां कट की मांग कर रहे हैं। टिकैत के समर्थन से आंदोलन को नई मजबूती मिली है, वहीं बच्चों के साथ उनकी हंसी-ठिठोली का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जोकि अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है ।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story