TRENDING TAGS :
Baghpat News: तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगी बहनों को कुचला, मौके पर मौत
Baghpat News: बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, तीन वर्षीय अलीना और छह वर्षीय नव्या की मौत। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजे।
तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगी बहनों को कुचला, मौके पर मौत (Photo- Newstrack)
Baghpat News: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे (एनएच-709बी) पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो मासूम सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। ईंटों से लदे ट्रक ने सड़क पार कर रही तीन वर्षीय अलीना और छह वर्षीय नव्या को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
चाचा के घर से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बागपत के पाली गांव निवासी तालीम की दो बेटियां अलीना और नव्या अपने चाचा के घर से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान दोनों बहनें दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पार कर रही थीं। तभी ईंटों से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।
बच्चियों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दो मासूम बच्चियों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तेज रफ्तार वाहनों को लेकर बढ़ी चिंता
दिनदहाड़े हाईवे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हादसे के संबंध में पीड़ित परिजन का बयान लिया जाना है। वहीं, जिला अस्पताल बागपत के डॉ. शाहिद का भी बयान दिया गया है।


