Baghpat व्यापारी परिवार पर हमले को लेकर विनीत शारदा का बड़ा बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Baghpat News: व्यापारी परिवार पर हुए हमले के बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की।

Paras Jain
Published on: 11 Jun 2026 8:20 PM IST
Baghpat व्यापारी परिवार पर हमले को लेकर विनीत शारदा का बड़ा बयान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
X

 Baghpat Firing Case

Baghpat News: व्यापारी परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे शारदा ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि घर में घुसकर व्यापारी परिवार पर हमला करना और पिता-पुत्र की हत्या कर देना गंभीर अपराध है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी या अधिकारी राजनीतिक मानसिकता से काम कर रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि भविष्य में सत्ता परिवर्तन होने पर उन्हें संरक्षण मिल जाएगा, उन्हें सावधान हो जाना चाहिए। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विनीत शारदा ने कहा कि वह इस पूरे मामले की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री को देने के लिए लखनऊ जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पीड़ित व्यापारी परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और न्याय सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। शारदा के अनुसार, पुलिस और प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह का दुस्साहस करने की हिम्मत न कर सके।

भाजपा नेता ने भरोसा जताया कि शेष आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो समाज के लिए उदाहरण बने।पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान विनीत शारदा ने कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और इससे व्यापारी समाज में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

बागपत हत्याकांड पर सियासी गर्मी, खूब गरजे विनीत शारदा, बोले- सपा मानसिकता वाले अधिकारी बोरिया-बिस्तर बांध लें

Baghpat News: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने बागपत में टेंट व्यापारी परिवार पर हुए जानलेवा हमले और पिता-पुत्र की हत्या के मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे शारदा ने घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बताते हुए कहा कि अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बातचीत में विनीत शारदा ने कहा कि टेंट व्यापारी परिवार के घर में घुसकर हमला करना और पिता-पुत्र को मौत के घाट उतार देना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना की पूरी जानकारी वह मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए लखनऊ जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। शारदा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो अधिकारी या पुलिसकर्मी सपा की मानसिकता से काम कर रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि वर्ष 2027 में सत्ता परिवर्तन हो जाएगा, वे अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें।

उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और उन्हें काला पानी भेजने जैसा दंड देने का काम किया जाएगा। भाजपा नेता ने मांग की कि पीड़ित व्यापारी परिवार पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि परिवार पहले ही एक बड़ी त्रासदी झेल चुका है, ऐसे में उसके साथ न्याय होना चाहिए। भीड़ द्वारा एक बदमाश की हत्या पर उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने आत्मरक्षा और अपराधियों के खिलाफ खड़े होकर ऐसा किया है तो उनके मनोबल को समझने की जरूरत है।

विनीत शारदा ने कहा कि आगामी 48 घंटे के भीतर घटना में शामिल बाकी अपराधियों पर भी कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब व्यापारी समाज कमजोर नहीं है और किसी भी तरह की गुंडागर्दी या अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।शारदा ने कहा कि बागपत की घटना ने सभी को झकझोर दिया है, लेकिन सरकार और प्रशासन दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं हैं। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद विनीत शारदा ने आश्वासन दिया कि न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे और दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

Paras Jain
ABOUT THE AUTHOR

Paras Jain

Next Story