Baghpat News: बागपत में सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, सरेआम गुंडागर्दी का CCTV वीडियो वायरल

Baghpat News: बागपत में गुराना रोड पर युवक की सरेआम पिटाई का CCTV वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

Paras Jain
Published on: 18 May 2026 5:34 PM IST
Baghpat News
X

Baghpat News(Photo-Social Media)

Baghpat News: बागपत से सामने आई एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर जहां सड़क पर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी गई है। स्क्रीन पर दिख रहे ये लाइव विजुअल बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गुराना रोड के बताए जा रहे हैं जहां एक युवक को आधा दर्जन दबंगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा है । जिसका लाइव वीडियो वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ युवक मिलकर एक अकेले शख्स पर टूट पड़ते हैं। उनके हाथों में बेल्ट है और वे लगातार युवक पर वार कर रहे हैं। थप्पड़ों और लात-घूंसों की भी बौछार की जा रही है। युवक खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह पूरी तरह असहाय नजर आता है। इस पूरी घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। वही यह पूरा मामला करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बागपत पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story