TRENDING TAGS :
Bahraich News: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए 55 वाहन चालकों की आंखों की हुई जांच
Bahraich News: नानपारा सीएचसी में यातायात पुलिस ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर, चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने और नशे में वाहन न चलाने की दी सलाह।
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए 55 वाहन चालकों की आंखों की हुई जांच (Photo- Newstrack)
Bahraich News: बहराइच जिले में यातायात माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं थाना नानपारा पुलिस की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नानपारा में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 55 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई।
यह आयोजन पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान यातायात निरीक्षक रवि यादव और थाना नानपारा की सीसी टीम प्रभारी मनीष कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
यातायात नियमों का करें पालन
यातायात निरीक्षक रवि यादव ने वाहन चालकों को निर्देशित किया कि आंखों की जांच में पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने और चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त होने पर ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय स्वयं के साथ-साथ परिवार और अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है।
इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।


