TRENDING TAGS :
Bahraich News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों की यात्रा, जिला मुख्यालय पर धरना
Bahraich News: बहराइच में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर यात्रा निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि रोजगार सेवक 23 सितंबर से कलमबंद हड़ताल पर हैं।
Bahraich News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर यात्रा निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवकों ने सरकार से मानदेय वृद्धि की मांग पूरी करने की अपील की। साथ ही मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर तीन दिसंबर को विधानसभा घेराव करने की चेतावनी दी।
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा बहराइच के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत अन्य कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जा चुका है, लेकिन ग्राम रोजगार सेवक अभी भी इससे वंचित हैं। इसी मांग को लेकर संगठन के सदस्य 23 सितंबर से कलमबंद हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय में वृद्धि नहीं होने से उनमें नाराजगी है। सरकार से कई बार मांग उठाई गई, लेकिन अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।
मनरेगा और रोजगार सृजन सप्ताह के काम प्रभावित
जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल के चलते रोजगार सृजन सप्ताह का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मनरेगा और बीवी जी राम जी योजना के तहत होने वाले कार्य भी बाधित हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में रोजगार से जुड़े कार्यों के संचालन में ग्राम रोजगार सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन मांगों पर सुनवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
3 दिसंबर को विधानसभा घेराव का ऐलान
जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक शामिल हुए। हाथों में झंडे और बैनर लेकर उन्होंने मानदेय वृद्धि की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव कर आंदोलन को तेज किया जाएगा।


