Bahraich News: IMA और UPMSRA ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Bahraich News: बहराइच में आईएमए और यूपीएमएसआरए ने संयुक्त रूप से यातायात जागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को फूल देकर हेलमेट पहनने की अपील की गई।

Anurag Pathak
Published on: 26 Nov 2026 1:39 PM IST
Bahraich News: IMA और UPMSRA ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
X

Bahraich News

Bahraich News: यातायात सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) एवं यूपीएमएसआरए, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान चिकित्सकों और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) साथियों ने सड़क पर चलने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. पारितोष तिवारी, सचिव डॉ. दिव्येश बर्नवाल, डॉ. सारिका साहू, डॉ. सुगुना वर्मा, डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ. बीना टंडन और संगीता मेहता समेत कई चिकित्सकों ने सहभागिता की।वहीं, यूपीएमएसआरए की ओर से अध्यक्ष राम जी पाठक, सचिव अभिषेक सिंह, संयुक्त सचिव अविनाश त्रिपाठी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अक्षय मिश्रा, विजय अवस्थी, शुभम त्रिवेदी, तैयब अली और अमरेश कुमार समेत संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर फूल भेंट किए गए। साथ ही उन्हें हेलमेट के महत्व और यातायात नियमों के पालन के बारे में जानकारी दी गई।चिकित्सकों एवं एमआर ने लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की।अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Anurag Pathak
ABOUT THE AUTHOR

Anurag Pathak

वरिष्ठ संवाददाता, बहराइचBahraichAnuragPathak@newstracksite.vocalwire.com
Next Story