Bahraich: बहराइच में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किया

Bahraich News: बहराइच में क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस पर संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

Anurag Pathak
Published on: 27 Nov 2026 2:34 PM IST
Bahraich: बहराइच में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले- संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग किया
X

Bahraich Newa

Bahraich News: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहर के इंदिरा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।

संविधान के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश में संविधान का सबसे अधिक दुरुपयोग कांग्रेस पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लागू करने के साथ ही देश के छात्र नेताओं का दमन भी किया था।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की माफिया के खिलाफ जाति और धर्म से परे निष्पक्ष कार्रवाई करने संबंधी टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई माफिया नहीं बचा है। किसी भी जाति में कोई माफिया नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां माफिया हैं, वहां कोई उनके बारे में बोलना नहीं चाहता।ओवैसी की रैली को लेकर सवाल पूछे जाने पर पूर्व सांसद ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने कार्यक्रमों में जुटे हुए हैं। कोई अपना एजेंडा जारी कर रहा है तो कोई रैली आयोजित कर रहा है।

चुनाव तक यह सब चलता रहेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की माताजी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने के लिए वह उनसे मिलने गए थे। यह हमारी परंपरा भी रही है।वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री हैं और वह स्वयं भी राजनीति से जुड़े हैं। उनका बेटा सांसद और विधायक है, ऐसे में वर्ष 2027 के चुनाव को लेकर चर्चा जरूर हुई होगी। मंडल में कितनी सीटें आएंगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ज्योतिषी नहीं हैं।इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

Anurag Pathak
ABOUT THE AUTHOR

Anurag Pathak

वरिष्ठ संवाददाता, बहराइचBahraichAnuragPathak@newstracksite.vocalwire.com
Next Story