Bahraich News: बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामिया फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Bahraich News: बहराइच पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त टेक बहादुर नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय से फरार हो गया था।

Farhan Khan
Published on: 15 May 2026 3:45 PM IST
Bahraich News: बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹25 हजार का इनामिया फरार अभियुक्त गिरफ्तार
X

Bahraich News

Bahraich News: बहराइच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मोतीपुर पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त टेक बहादुर नेपाली को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त मूल रूप से नेपाल के जिला बांके का निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 की रात एसएसबी और मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अगले दिन न्यायालय में पेशी के दौरान आरोपी मौका पाकर फरार हो गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच ने अभियुक्त पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

लगातार दबिश और तलाश के दौरान थाना मोतीपुर पुलिस ने 14 मई की शाम फूटहा चौराहा, जंगल बलईगांव क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।


Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story