Bahraich News: बहराइच पुलिस लाइन में पुलिस झंडा दिवस, एसपी ने ध्वज फहराकर दी सलामी

Bahraich News: बहराइच में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस ध्वज फहराया और जनसेवा का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों को फ्लैग स्टिकर भी लगाए गए।

Newstrack Network
Published on: 23 Nov 2026 3:09 PM IST

Bahraich News: रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस झंडा दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराया और सलामी देकर ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।प्रत्येक वर्ष 23 नवंबर को मनाया जाने वाला पुलिस झंडा दिवस पुलिस बल के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। यह दिवस पुलिसकर्मियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व और गौरवशाली परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनसेवा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही आमजन के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस फ्लैग स्टिकर भी लगाए गए, जिससे पुलिस ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और निष्ठा की भावना को मजबूत किया जा सके।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story