TRENDING TAGS :
Bahraich News: आंधी-तूफान में फेरी व्यापारी की मौत, प्रभारी मंत्री ने पहुंचकर जताया शोक
Bahraich News: बहराइच के महसी क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले तेजराम की मौत हो गई।
Bahraich News
Bahraich News: तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम चांदपारा के मजरा महेशपुरवा निवासी 49 वर्षीय तेजराम की तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली हर संभव सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजराम फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। 13 मई को वह सिपहियाप्यूली क्षेत्र में फेरी लगाने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान के दौरान पीपल के पेड़ की भारी डाल उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान 14 मई की रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा देवी, पुत्र सूरज कुमार, अर्पित कुमार तथा पुत्री मुन्नी देवी को छोड़ गए हैं।


