TRENDING TAGS :
Bahraich News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिलाओं ने भी चलाए लाठी-डंडे
Bahraich News: हुजूरपुर के श्रीपालपुरवा गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, दोनों ओर के लोग घायल हुए, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
पारिवारिक विवाद में मारपीट, महिलाओं ने भी चलाए लाठी-डंडे (Photo- Social Media)
Bahraich News: हुजूरपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शुक्रवार शाम हुई इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। मारपीट के दौरान महिलाएं भी हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने दोनो पक्षों की और से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
ये है पूरा मामला
मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया गांव के मजरे श्रीपालपुरवा का है। गांव निवासी मंगल पुत्र नान्हू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वंदना पत्नी तिलकराम, अलगू, उदल और दूबर पुत्रगण साधू ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उसे बचाने पहुंची पत्नी विद्यावती भी चोटिल हो गई। घटना के बाद पुलिस की ओर से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद आगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है
वहीं, मारपीट में दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। शनिवार को सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिलाएं और अन्य लोग हाथों में डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट का दृश्य नजर आ रहा है।
पुलिस ने दी जानकारी
थाना प्रभारी हुजूरपुर ने बताया कि एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के चलते शुक्रवार को मारपीट हुई थी , घायलों का मेडिकल कराकर दोनों पक्षों की ओर मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


