TRENDING TAGS :
Bahraich News: छह दिन से हड़ताल पर ग्राम रोजगार सेवक, 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
Bahraich News: मांगों की अनदेखी से नाराज रोजगार सेवक 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे, कार्य बहिष्कार से ग्राम पंचायतों में रोजगार सृजन के काम प्रभावित होने का दावा।
छह दिन से हड़ताल पर ग्राम रोजगार सेवक, 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन (Photo- Newstrack)
Bahraich News: बहराइच में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों की हड़ताल लगातार छठे दिन गुरुवार को भी जारी रही। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा का दावा है कि रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार से जिले की ग्राम पंचायतों में विकास और रोजगार सृजन से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं।
संगठन के मुताबिक, ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा विशेष रोजगार सृजन सप्ताह भी हड़ताल के कारण पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार छह दिनों से काम बंद होने के बावजूद शासन और प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई अपेक्षित सकारात्मक पहल नहीं किए जाने से रोजगार सेवकों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीण विकास व्यवस्था कीमहत्वपूर्ण कड़ी हैं रोजगार सेवक
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा बहराइच की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ग्रामीण आह्वान पर 26 नवंबर को भी जिले के सभी ग्राम रोजगार सेवक हड़ताल पर रहे। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
गांवों में सरकारी योजनाओं को लागू कराने और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद उनके कार्य, सम्मान और विभिन्न समस्याओं से जुड़ी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों ने अब जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। मोर्चा ने घोषणा की है कि 27 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने जिले के सभी ग्राम रोजगार सेवकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
मोर्चा ने सरकार और प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


