2027 में फिर खिलेगा कमल? बहराइच पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया सत्ता में वापसी का दावा

बहराइच पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और डबल इंजन सरकार के काम के दम पर 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

Newstrack Network
Published on: 24 Nov 2026 3:20 PM IST (Updated on: 24 Nov 2026 3:21 PM IST)
2027 में फिर खिलेगा कमल? बहराइच पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया सत्ता में वापसी का दावा
X

Dinesh Pratap Singh Statement: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं बहराइच के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकारी योजनाओं पर भरोसा

अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की ताकत और डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी। भाजपा 24 घंटे, सातों दिन जनता की सेवा कर रही है और सरकार के कामकाज का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है।

विपक्षी नेताओं के बयानों पर टिप्पणी से किया इंकार

विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी से जुड़े सवालों पर दिनेश प्रताप सिंह सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं के बयान का जिक्र किया जा रहा है, उनसे ही इस बारे में सवाल किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा को अपने संगठन और सरकार के कार्यों पर पूरा भरोसा है।

सरकार की योजनाओं से आम जनता को मिल रहा लाभ

प्रभारी मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था, गरीब कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम किया है। सरकार की योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। इसी विकास और जनकल्याण के भरोसे भाजपा वर्ष 2027 में भी प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story