बहराइच: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती, नेताओं ने किया नमन

Bahraich News: बहराइच में सपा कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। नेताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, समाजवादी आंदोलन और सामाजिक न्याय में योगदान को याद किया।

Newstrack Network
Published on: 22 Nov 2026 4:09 PM IST
बहराइच: सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई मुलायम सिंह यादव की जयंती, नेताओं ने किया नमन
X

Bahraich News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं धरती पुत्र के नाम से विख्यात पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को जिला पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उनके राजनीतिक जीवन, समाजवादी आंदोलन में योगदान और व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने कहा कि नेता जी भारतीय राजनीति के महानतम नेताओं में से एक थे। उन्होंने युवा और छात्र राजनीति को नई दिशा देने के साथ ही किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।


मटेरा विधायक मारिया अली शाह ने कहा कि नेता जी ने समाजवादी आंदोलन में महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने महिलाओं, दलितों और पिछड़ों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू कर पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। इससे लाखों पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी नौकरियों में अवसर मिला और सामाजिक न्याय की राह मजबूत हुई।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले, पूर्व विधायक रमेश गौतम, मुकेश श्रीवास्तव, जफर उल्लाह खां बंटी, देवेश चंद्र मिश्र, डॉ. आशिक अली, अनिल यादव, गोविंद निषाद, लक्ष्मी नारायण निषाद, अनवर वारसी, शैलेश सिंह शैलू, डॉ. जितेंद्र मौर्य, अवधेश वर्मा, जीएस निरंजन, डॉ. संतोष वर्मा और सत्यम बाजपेई सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर रेखा राव, रामजी यादव, मो. वसीम, संत कुमार पासी, डॉ. रवि चौहान, बीएस चौहान, तालुकदार चौहान, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मयंक मिश्र, पहलाद भास्कर, शक्ति सिंह, शिवम चौहान, शानू अली, राम आशीष सिंह, अजीत पाठक, बाबादीन निषाद, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, उपेंद्र प्रजापति, दर्शन सिंह, मोहम्मद आसिफ, जवाहर यादव, गौरव सिंह, ललित मिश्र, दीपक चौरसिया, धीरेंद्र यादव, पंकज सोनी, हुस्न आरा, अन्नू गुप्ता, शोएब अहमद और रामगोपाल गौतम समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story