Bahraich News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

Bahraich News: बहराइच-लखनऊ हाईवे पर फखरपुर के अवसानखा पुरवा के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से सोनू गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।

Anurag Pathak
Published on: 29 Nov 2026 3:08 PM IST
Bahraich News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
X

Bahraich News: बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के अवसानखा पुरवा के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेजा।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूपी 32 एफएक्स 1400 फखरपुर की ओर से बहराइच जा रहा था। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर अवसानखा पुरवा के पास पहुंचते ही वाहन ने सड़क पर मौजूद सोनू (32) पुत्र शनीफ निवासी अवसानखा पुरवा, मरौचा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो और चालक की जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक फखरपुर रामकुमार राजभर ने बताया कि स्कॉर्पियो चालक की पहचान अली गौहर (41) पुत्र मसरकैन रजा निवासी चांदपुरा, थाना कोतवाली नगर, बहराइच के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित रही और शांति व्यवस्था कायम है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Anurag Pathak
ABOUT THE AUTHOR

Anurag Pathak

Bahraich Reporter - Anurag Pathak Mail ID - anuragpt.pt@gmail.comanuragpt.pt@gmail.com
Next Story