बहराइच में यातायात पुलिस का अभियान, 571 वाहनों का चालान; 8.32 लाख रुपये जुर्माना

Bahraich News: बहराइच में यातायात पुलिस ने अभियान के तहत 571 वाहनों का चालान कर 8.32 लाख रुपये जुर्माना लगाया। हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई की गई।

Anurag Pathak
Published on: 29 Nov 2026 3:36 PM IST
बहराइच में यातायात पुलिस का अभियान, 571 वाहनों का चालान; 8.32 लाख रुपये जुर्माना
X

Bahraich News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार व रविवार को यातायात पुलिस ने नियमों का पालन न करने पर 571 वाहनों का चालान किया। इन वाहनों पर कुल 8 लाख 32 हजार 800 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

यातायात माह नवंबर 2026 और सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 339 चालान किए गए। बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने पर नौ, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने पर 32, मानक के अनुसार नंबर प्लेट न होने पर चार, गलत पार्किंग पर 70, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने पर 11 और तेज गति से वाहन चलाने पर 82 चालान किए गए।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा अनियंत्रित गति से वाहन चलाने से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की हैं। जिससे कि सड़क सड़क दुर्घटनाओं में होनी वाली जनहानि को रोका जा सके ।

Anurag Pathak
ABOUT THE AUTHOR

Anurag Pathak

Bahraich Reporter - Anurag Pathak Mail ID - anuragpt.pt@gmail.comanuragpt.pt@gmail.com
Next Story