Bahraich News: मतदाता सूची पुनरीक्षण का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

Bahraich News: एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने मटेरा के चार मतदान केंद्रों का जायजा लिया, बीएलओ को युवा मतदाताओं और छूटी महिलाओं का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

Anurag Pathak
Published on: 28 Nov 2026 10:39 PM IST
SDM inspects voter list revision
X

मतदाता सूची पुनरीक्षण का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण (Photo- Newstrack)

Bahraich News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर मोनालिसा जौहरी ने विधानसभा क्षेत्र मटेरा के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नौबस्ता, मासुपुर, चौगड़वा और होलिया स्थित मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची अद्यतन कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अभियान में जुटे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। प्राप्त फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्होंने पंजीकरण, नाम हटाने और मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही मतदाता सूची में जेंडर रेशियो सुधारने, युवा मतदाताओं के पंजीकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से जानकारी ली।


एसडीएम ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाए। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए सभी पात्र नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूट गई महिलाओं को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य किसी भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित रहने से बचाना है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Anurag Pathak
ABOUT THE AUTHOR

Anurag Pathak

Bahraich Reporter - Anurag Pathak Mail ID - anuragpt.pt@gmail.comanuragpt.pt@gmail.com
Next Story