Ballia News: बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताया दुख

Ballia News: रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गहरा शोक जताया। उन्होंने निधन को राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Newstrack Network
Published on: 5 Aug 2026 10:51 PM IST
Ballia News
X

Ballia News (Image Credit-Social Media)

लखनऊ, 5 अगस्त। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उमाशंकर सिंह के निधन को उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सतीश महाना ने अपने शोक संदेश में कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए लगातार कार्य किया। उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से संघर्ष के दौरान भी उमाशंकर सिंह ने साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। उनका निधन परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ-साथ विधानसभा परिवार के लिए भी बेहद दुखद है।

महाना ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ॐ शान्तिः।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story