Balrampur News: बलरामपुर में खाद को लेकर किसानों का आक्रोश, पीपल तिराहा पर चक्का जाम, आधे घंटे ठप रहा मार्ग

Balrampur News: जनपद में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिले के हरिहरगंज-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर पीपल तिराहा के समीप किसानों ने अचानक चक्का जाम कर दिया।

Pawan Tiwari
Published on: 25 Aug 2025 4:45 PM IST
Balrampur News: बलरामपुर में खाद को लेकर किसानों का आक्रोश, पीपल तिराहा पर चक्का जाम, आधे घंटे ठप रहा मार्ग
X

Balrampur fertilizer shortage

Balrampur News: बलरामपुर जनपद में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिले के हरिहरगंज-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर पीपल तिराहा के समीप किसानों ने अचानक चक्का जाम कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया और राहगीरों समेत स्कूली वाहन, एंबुलेंस व अन्य यात्री वाहन फंस गए। अचानक हुए जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

करीब आधे घंटे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले आश्वासन और समझाने-बुझाने के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया और मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।

धरने पर बैठे किसान छोटकउ, रामदीन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक किसान लंबी-लंबी लाइनों में लगते हैं, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिला प्रशासन दावा कर रहा है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन वास्तविक स्थिति बिल्कुल विपरीत है। किसानों ने कहा कि अगर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है तो फिर उन्हें क्यों नहीं मिल रही।

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही खाद की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसानों का कहना है कि खेतों में बुआई और खाद डालने का समय है, ऐसे में खाद की कमी से फसल प्रभावित होगी और उनकी मेहनत बेकार हो जाएगी।इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर अधिकारी खाद की उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसान लगातार लाइनें लगाकर भी खाली हाथ लौट रहे हैं। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन के सामने अब बड़ी चुनौती है कि वह किसानों की समस्या का तत्काल समाधान करे, अन्यथा विरोध प्रदर्शन और उग्र हो सकता है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story