Balrampur News: बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मई में 23 वाहन पकड़े गए

Balrampur News: बलरामपुर में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए मई 2026 में 23 वाहनों पर कार्रवाई की। 19 वाहनों से ₹7 लाख से अधिक का अर्थदंड वसूला गया।

Pawan Tiwari
Published on: 25 May 2026 3:32 PM IST
Balrampur News: बलरामपुर में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मई में 23 वाहन पकड़े गए
X

Balrampur News

Balrampur News: मुख्यमंत्री के निर्देश पर बलरामपुर जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में गठित विशेष टास्क फोर्स द्वारा तहसील स्तर पर अभियान चलाकर अवैध खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

खनन विभाग के अनुसार, मई 2026 में अब तक कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 19 वाहनों से ₹7.08 लाख से अधिक का अर्थदंड वसूला गया है।24 मई को तहसील बलरामपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। एक वाहन से ₹25 हजार का अर्थदंड वसूला गया, जबकि दूसरे वाहन को थाना ललिया की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया।

प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की गई है, जिसमें उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस को सदस्य बनाया गया है। टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कार्रवाई कर रही है।22 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को नियमित और प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story