TRENDING TAGS :
Balrampur: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
Balrampur News: बलरामपुर जनपद के इकलौते विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई (photo; social media )
Balrampur News: बलरामपुर जनपद के इकलौते विश्वविद्यालय नव स्थापित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के अस्थाई भवन में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बलरामपुर जनपद के इकलौते विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधी और शास्त्री जी को नमन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने जीवन से सादगी, ईमानदारी और सेवा का मार्ग दिखाया। आज की पीढ़ी के लिए उनके विचार किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।
गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश
कुलपति ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे सत्य, अहिंसा, अनुशासन और परिश्रम जैसे मूल्यों को जीवन में अपनाएं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी दुनिया में शांति और सद्भाव का सबसे बड़ा आधार है। वहीं शास्त्री जी का प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जो हर भारतीय को कर्तव्य और समर्पण का भाव सिखाता है।
इस दौरान कुलसचिव परमानंद सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी का जीवन दर्शन समाज को एक नई दिशा देता है। वित्त समिति सदस्य सर्वेश सिंह और सचिन सिंह ने भी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


