Balrampur News: माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में पहली प्री-पीएचडी परीक्षा, 145 शोधार्थी हुए शामिल

Balrampur News: बलरामपुर में माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की पहली प्री-पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा संपन्न, 145 शोधार्थी शामिल

Pawan Tiwari
Published on: 25 July 2026 4:03 PM IST
Balrampur News: माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में पहली प्री-पीएचडी परीक्षा, 145 शोधार्थी हुए शामिल
X

Balrampur News

Balrampur News: माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के नवस्थापित परिसर में शनिवार को प्रथम प्री-पीएचडी कोर्सवर्क बैच की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार परिसर में पीएचडी शोधार्थियों के लिए कोर्सवर्क परीक्षा आयोजित की गई, जिसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

परीक्षा में पंजीकृत 147 शोधार्थियों में से 145 ने हिस्सा लिया, जबकि दो शोधार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी और गोपनीय तरीके से किया गया। सभी परीक्षा कक्षों में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं, जिससे शोधार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा संचालन में लगे अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और उत्कृष्ट अकादमिक वातावरण विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उनका कहना था कि पहला प्री-पीएचडी कोर्सवर्क बैच भविष्य में उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्यों की मजबूत नींव बनेगा।

कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शोधार्थियों को आधुनिक संसाधन, सक्षम मार्गदर्शन और अनुसंधान के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि समाजोपयोगी और गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा मिल सके।परीक्षा में प्रो. राघवेंद्र सिंह केंद्राध्यक्ष रहे, जबकि प्रो. विमल प्रकाश वर्मा और डॉ. बसंत कुमार ने सहायक केंद्राध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार मौर्य और रजिस्ट्रार परमानंद सिंह ने परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

pawantiwaribalrampur.newstrack.com@gmail.com
Next Story