Balrampur News: मारपीट और धमकी के मामले में वारंटी गिरफ्तार, पचपेड़वा पुलिस ने भेजा न्यायालय

बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

Pawan Tiwari
Published on: 27 May 2026 3:21 PM IST
Balrampur News: मारपीट और धमकी के मामले में वारंटी गिरफ्तार, पचपेड़वा पुलिस ने भेजा न्यायालय
X

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़वा पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस टीम ने मारपीट और धमकी के मामले में लंबे समय से वांछित एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना पचपेड़वा पुलिस ने कार्रवाई की। यहां प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश देकर वारंटी अशोक पुत्र घिस्सू निवासी ग्राम शंकरपुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला संख्या 562/26/07 एवं मुकदमा अपराध संख्या 03/07 में धारा 323, 325, 504 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। थाना पचपेड़वा पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

Balrampur News: मारपीट के मामले में 2 वारंटी गिरफ्तार, हर्रैया पुलिस ने भेजा न्यायालय

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हर्रैया पुलिस ने बुधवार को मारपीट के एक मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी ललिया डी के श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना हर्रैया पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जय हिंद यादव मय पुलिस टीम ने बुधवार को दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में जोगी पुत्र बांके तथा बैरागी पुत्र सेवक निवासी मुसाफिर पुरवा मजरा भुजेहरा थाना हर्रैया जनपद बलरामपुर शामिल हैं।


गौरतलब हो कि, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला संख्या 2991/21/97 में धारा 323, 504 और 326 भारतीय दंड संहिता के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम काफी समय से दोनों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों का आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story