Balrampur News: पॉयनियर स्कूल में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम

Balrampur News: बलरामपुर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल में छात्रों को जनगणना के महत्व और ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Pawan Tiwari
Published on: 9 May 2026 6:39 PM IST
Balrampur News
X

Balrampur News (Social Media).jpg

Balrampur News: बलरामपुर में शनिवार को शहर के पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में जनगणना जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को जनगणना के महत्व और ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में तहसीलदार सदर अभिनव सिंह चौहान जनगणना विभाग की टीम के साथ पहुंचे। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। टीम में सिद्धार्थ पाण्डेय, पायल अरोरा, नवीन कुमार सिंह, महमूदुल हक और अमित जायसवाल शामिल रहे।

तहसीलदार ने विद्यार्थियों को बताया कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सरकारी सुविधाओं के लिए बेहद जरूरी प्रक्रिया है। इससे सरकार को जनसंख्या और नागरिकों की जरूरतों का सही आकलन करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन माध्यम से भी जनगणना कराना आसान हो गया है। छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई और सही जानकारी उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया गया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एम.पी. तिवारी ने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद जागरूक बनें और परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय और उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

Next Story