TRENDING TAGS :
Balrampur News: विभाग की लापरवाही पड़ेगी ग्रामीणों पर भारी, हादसे को दावत दे रहा लटकता हाइटेंशन तार
Balrampur News: ग्रामीण क्षेत्र में लटकता हाईटेंशन विद्युत तार गंभीर खतरे का कारण बन गया है। विद्युत विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।
Balrampur News(Photo-Social Media)
Balrampur News: महराजगंज तराई (बलरामपुर) राजकीय नलकूप के संचालन के लिए बिछाई गई हाई टेंशन तार खेत के नजदीक लटक रहे है। शिकायत के बाद भी विभाग हाई टेंशन तार को सही करना मुनासिब नहीं समझा। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। तुलसीपुर क्षेत्र के साहेब नगर गांव में लगा नलकूप 158 बीएलजी के संचालन के लिए लगाया गया हाइटेंशन तार विगत 1वर्षों से जमीन से 6 फिट की दूरी पर लटक रहे है।
न तो विद्युत विभाग ना तो नलकूप विभाग ने तार को सही करना जरूरी समझा। किसान महेश वर्मा, तार बाबू ,मेलाराम, धर्म प्रकाश,दीनानाथ, घनश्याम, शिवनारायण आदि ने बताया कि काफी दिनों से इसकी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से की जा रही है लेकिन अभी तक किसी ने हाई टेंशन तार को सही करना मुनासिब नहीं समझा है। हम लोग खेत में काम करने के लिए जाते हैं तो डर का माहौल बना रहता है जुताई के समय ट्रैक्टर में तार छूने की संभावना बनी रहती है जिससे भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हाई टेंशन तार को सही करवाए जाने की मांग की। अधिशासी अभियंता नलकूप अमर नाथ गुप्ता ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।


