Balrampur News: बलरामपुर जिले भर में गणेश चतुर्थी की धूम, भव्य पंडालों में विराजे गणपति बप्पा

Balrampur News: बलरामपुर में गणेश चतुर्थी की धूम, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों में रंगा शहर

Pawan Tiwari
Published on: 28 Aug 2025 11:35 AM IST
Balrampur News: बलरामपुर जिले भर में गणेश चतुर्थी की धूम, भव्य पंडालों में विराजे गणपति बप्पा
X

Balrampur Ganesh Utsav

Balrampur News: बलरामपुर जिले में बुधवार से गणेश चतुर्थी महापर्व की शुरुआत धूमधाम और श्रद्धा के साथ हुई। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पूरब टोला, चौक उत्तर लाइन, मेजर चौराहा, कालीथान, गर्ल्स कॉलेज, नहर बालागंज, तुलसी पार्क, झारखंडी मंदिर, पहलवारा, भगवतीगंज और घुसाह सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया।

पंडालों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, रोशनी और आधुनिक डेकोरेशन ने पंडालों की खूबसूरती को चार चांद लगा दिए। देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन कराया गया। इसके बाद गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच प्रतिमा का पट्ट खोला गया और भव्य आरती का आयोजन हुआ।

गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, युवा और महिलाएं पूरे जोश और श्रद्धा के साथ आयोजन में शामिल हुए। भक्त मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी की गई, जिससे वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।गणेश चतुर्थी महोत्सव को सफल बनाने के लिए समितियों ने पंडालों में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की विशेष तैयारी की है। आयोजकों का कहना है कि आगामी दस दिनों तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

वहीं, प्रशासन की ओर से भी जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही पूरे जिले का माहौल भक्तिमय हो गया है। नगर की गलियां भक्ति गीतों, भजनों और "गणपति बप्पा मोरया" के नारों से गूंज रही हैं। श्रद्धालु अगले दस दिनों तक प्रतिदिन पूजन-अर्चन और आरती में शामिल होकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और मंगलकामना करेंगे। अनंत चतुर्दशी के दिन विधिवत विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव का समापन होगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story