TRENDING TAGS :
Balrampur News: नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मां ने थाने पर की थी शिकायत
Balrampur News: बलरामपुर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में जेल भेजा।
नाबालिग को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मां ने थाने पर की थी शिकायत (Photo- Newstrack)
Balrampur News: बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा पुलिस ने रविवार को नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना पर आरोपी को त्रिलोकपुर तिराहा से आगे धनकरपुरहाटी मार्ग के पास दबोचा है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग की मां ने थाना पचपेड़वा में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री, उम्र करीब 15 वर्ष है जिसको ग्राम गौराभारी निवासी प्रदीप कनौजिया उर्फ विवेक पुत्र फूलचन्द बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना पचपेड़वा में मुकदमा अपराध संख्या 0185/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और वादिनी के बयान दर्ज किए। बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और लगातार दबिश देकर अभियुक्त की तलाश शुरू की। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पचपेड़वा पुलिस टीम ने आरोपी प्रदीप कनौजिया उर्फ विवेक को त्रिलोकपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में और धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी पर धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई की सराहना हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित और सख्त कार्रवाई ही समाज में सकारात्मक संदेश देती है।


