पिपरा बाजार में बिना रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड का आरोप, एसीएमओ ने कही सख्त कार्रवाई की बात

Balrampur News: बलरामपुर के पिपरा बाजार में बिना रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड जांच के आरोप लगे हैं। एसीएमओ ने जांच के बाद नियमों के तहत कार्रवाई की बात कही।

Pawan Tiwari
Published on: 19 Sept 2026 1:03 PM IST
पिपरा बाजार में बिना रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड का आरोप, एसीएमओ ने कही सख्त कार्रवाई की बात
X

Balrampur Pipra Bazar Ultrasound

Balrampur News: बलरामपुर जनपद के जैतापुर क्षेत्र के पिपरा बाजार में संचालित नवजीवन अल्ट्रासाउंड सेंटर और आईकॉनिक डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि दोनों केंद्रों पर बिना प्रशिक्षित अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी के मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। मामले ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और जांच केंद्रों की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि एसीएमओ बलरामपुर ने कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि सेंटर पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निर्धारित चिकित्सक की मौजूदगी नहीं रहती।

इसके बावजूद मरीजों की जांच किए जाने का आरोप है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, सेंटर संचालक की ओर से भी डॉक्टर की मौजूदगी के बिना अल्ट्रासाउंड किए जाने की बात स्वीकार किए जाने का दावा किया गया है। इससे केंद्र के संचालन और पंजीकरण की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में एसीएमओ डॉ. बृजेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह से अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन नहीं किया जा सकता। सेंटर के रजिस्ट्रेशन की भी जांच कराई जाएगी। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था और पंजीकरण संबंधी मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

pawantiwaribalrampur.newstrack.com@gmail.com
Next Story