TRENDING TAGS :
Balrampur News: योजनाओं की जानकारी से सोनपुर के ग्रामीण होंगे सशक्त, जनचौपाल में हुआ विस्तृत संवाद
Balrampur News: सोनपुर में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों को आवास, पेंशन, रोजगार और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई, समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई।
योजनाओं की जानकारी से सोनपुर के ग्रामीण होंगे सशक्त, जनचौपाल में हुआ विस्तृत संवाद (Photo- Newstrack)
Balrampur News: बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर में जनचौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया तथा उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। चौपाल में संपर्क मार्ग निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना व निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, राज्य वित्त एवं पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए कार्यों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं एसएलडब्ल्यूएम योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
चौपाल कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम श्रीमती प्रियंबदा यादव, खंड विकास अधिकारी श्री संजय कुमार, सचिव महेंद्र यादव, एडीओ आईएसबी, एडीओ एसटी, लेखपाल सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


