Balrampur News: टेढ़वा टप्पा बांक पंचायत में विकास योजनाओं पर खुली बैठक हुई

Balrampur News: ग्राम पंचायत टेढ़वा टप्पा बांक में जीपीडीपी योजना को लेकर बैठक हुई, जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम और प्रशिक्षण केंद्र पर चर्चा हुई।

Pawan Tiwari
Published on: 22 May 2026 5:42 PM IST
Open meeting on development schemes held in Trehwa Tappa Bank panchayat
X

टेढ़वा टप्पा बांक पंचायत में विकास योजनाओं पर खुली बैठक हुई (Photo- Newstrack)

Balrampur News: गैडस बुजुर्ग ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेढ़वा टप्पा बांक में शुक्रवार को गांव के विकास को लेकर खुली बैठक आयोजित हुई। ग्राम प्रधान आबू कमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत सचिव अखण्ड प्रताप मिश्रा, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, बच्चे और पंचायत सदस्य शामिल हुए। बैठक में वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पहुंचे राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता डॉ. निरंजन तिवारी और लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग से आनंद भास्कर ने पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। डॉ. तिवारी ने कहा कि अब पंचायतों को ओएसआर के तहत अपनी आय के स्रोत बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा, ताकि गांवों का विकास स्थानीय संसाधनों के आधार पर हो सके।

गांव के तालाबों के सौंदर्यीकरण पर होगा काम

बैठक में गांव के भविष्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सामने आए। ग्रामीणों ने उत्सव भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के पुनर्निर्माण, युवाओं के लिए ओपन जिम, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र और डिजिटल लाइब्रेरी की जरूरत रखी। इसके साथ ही गांव के तालाबों के सौंदर्यीकरण और बड़े स्तर पर वृक्षारोपण को भी कार्ययोजना में शामिल करने पर चर्चा हुई।

बैठक का माहौल पूरी तरह सहभागी रहा, जहां ग्रामीणों ने खुलकर अपनी जरूरतें और सुझाव रखे। अंत में ग्राम प्रधान आबू कमर ने अधिकारियों और ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत को विकास के मॉडल के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story