TRENDING TAGS :
Balrampur News: गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर बलरामपुर में व्यापारियों का मार्च, कहा- अब कारोबार चलान
Balrampur News: कमर्शियल गैस सिलेंडर 1863 से बढ़कर 3194 रुपए पहुंचा, नाराज व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंप आंदोलन की चेतावनी दी।
गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर बलरामपुर में व्यापारियों का मार्च, कहा- अब कारोबार चलाना मुश्किल (Photo- Newstrack)
Balrampur News: बलरामपुर। कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को टेंट, कैटरिंग और होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही गैस कीमतों ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना था कि 15 मार्च 2026 तक 1863 रुपए में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 3194 रुपए तक पहुंच गया है। इससे शादी-विवाह और अन्य आयोजनों से जुड़े कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।
बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग
टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश और ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने सरकार से बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। साथ ही पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने और घरेलू सिलेंडर की तरह कमर्शियल सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू करने की भी मांग उठाई।
व्यापारियों ने कहा कि मांगलिक आयोजनों के दौरान जरूरत के अनुसार सिलेंडर नहीं मिलने से भी परेशानियां बढ़ रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मंगल गुप्ता, उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।


