TRENDING TAGS :
Balrampur News: बलरामपुर में यातायात जागरूकता अभियान, पुलिस ने दी सुरक्षा सीख
balrampur News: वीर विनय चौक पर बलरामपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, यातायात प्रभारी ने कहा चालान नहीं, लोगों की जिंदगी बचाना प्राथमिकता है।
बलरामपुर में यातायात जागरूकता अभियान, पुलिस ने दी सुरक्षा सीख (Photo- Newstrack)
Balrampur News: बलरामपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर बलरामपुर यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। शनिवार शाम वीर विनय चौक पर यातायात पुलिस और बलरामपुर पुलिस द्वारा विशेष सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और हेलमेट व सीट बेल्ट की अहमियत समझाई।
पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं, लोगों की जिंदगी को सुरक्षित रखना
अभियान के दौरान यातायात प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी को सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग छोटी-छोटी लापरवाही कर बैठते हैं, जो बड़े हादसों का कारण बन जाती है। ऐसे में हेलमेट और सीट बेल्ट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे बड़ा साधन हैं।
उन्होंने बताया कि लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों का सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में अधिक लोग हेलमेट पहनकर निकल रहे हैं और यातायात नियमों के प्रति सजग भी हुए हैं। पुलिस टीम लोगों को समझा रही है कि परिवार उनका इंतजार करता है, इसलिए सुरक्षित घर पहुंचना सबसे जरूरी है।
अभियान के दौरान कई वाहन चालकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि यदि समय-समय पर इस तरह जागरूक किया जाए तो सड़क हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है।
यातायात पुलिस ने की ये अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे चालान के डर से नहीं, बल्कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस का मानना है कि जागरूकता और जिम्मेदारी से ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है और अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।


